गोरखपुर। विकास नगर उपकेंद्र से जुड़े विस्तार नगर इलाके में चार पोल टूटने से सोमवार को पूरी रात बिजली नहीं आई। कांग्रेस के पूर्व सांसद हरिकेश बहादुर ने मुख्य अभियंता से शिकायत की तब बिजलीकर्मियों ने सक्रियता बढ़ाई। इधर, खोराबार क्षेत्र में तीन पोल गिरने से मंगलवार को बिजली का संकट बना रहा। घर के ऊपर पोल गिरने से उपभोक्ता दहशत में रहे। संवाद