फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामभुआल का गिरफ्तारी पर स्टे का दावा, पुलिस को जानकारी नहीं

Thu, 20 Feb 2020 11:17 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
राम भुआल निषाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फर्जी लाइसेंस पर असलहा रखने के आरोप में दर्ज केस में आरोपित पूर्व मंत्री व सपा नेता रामभुआल निषाद ने दावा किया है कि उनकी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है। उनका कहना है कि हत्या की साजिश रचने वाले लोगों की शह पर प्रशासन उन्हें परेशान कर रहा है। जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस करके वह पूरी जानकारी देंगे। हालांकि स्टे मिलने के बारे में पुलिस ने किसी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन


फर्जी लाइसेंस पर असलहा रखने के आरोप में पूर्व मंत्री और सपा नेता रामभुआल निषाद पर जिला प्रशासन ने बड़हलगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पूर्व मंत्री के इस मामले की जांच चल रही है। प्रशासन का मानना है कि रामभुआल निषाद ने फर्जी तरीके से गन लाइसेंस बनवाया है और उसी आधार पर राइफल खरीदी है। राइफल लेकर वह घूमते भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें