फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गोरखपुर की घटना पर जताया दुख, कहा- 'भाजपा सरकार निष्क्रिय है'

Mon, 27 Jul 2020 07:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोरखपुर में रविवार को छठवीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। सोमवार की शाम पोटलिया गांव के पास से पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि गोरखपुर से अपहृत बच्चे की हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक व दुखद है. शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। लगातार अपहरण और हत्याओं के बावजूद भी भाजपा सरकार का निर्लज्ज मौन और निष्क्रियता प्रश्नचिन्ह के घेरे में है।

बता दें कि पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी के मिश्रौलिया टोला से रविवार की दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर खेल रहे छठवीं के छात्र बलराम गुप्ता का अपहरण हो गया था। सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें