फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : पूर्व मुख्यमंत्री के आने से पहले गिरा हाइट गेट, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
नंदा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास बस के ऊपर गिरा एंगल
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट इलाके के नंदानगर रेलवे क्रासिंग पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने से पहले ही हाइट गेज गिरने से अपरा-तफरी मच गई। कसया जा रहे बस सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

कैंट थाना पुलिस ने क्रेन मंगाकर हाइट गेज को हटवाया, जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव की रविवार को दोपहर 12.30 बजे नंदानगर में सभा थी। सड़क मार्ग से उन्हें एयरपोर्ट से यहां पहुंचना था।उनके आने से 30 मिनट पहले ही नंदानगर क्रासिंग पर लगा रेलवे का हाइट गेज अचानक गिर पड़ा।इसी दौरान शहर से यात्रियों को लेकर प्राइवेट बस कसया जा रही थी। चालक की नजर पड़ी तो ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया, जिसकी वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें