चौरीचौरा (गोरखपुर)। देवरिया जनपद के थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर निवासी अजय शर्मा ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर कुवैत भेजने के नाम पर जालसाजी करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
देवरिया निवासी अजय शर्मा ने चौरीचौरा पुलिस को बताया कि मैं कुवैत जाने के लिए अपने जानकार चौरीचौरा के चौरी निवासी नीतीश सिंह से सम्पर्क किया तो उन्होंने मोहम्मद अलीम पुत्र कलीम ग्राम सुफियाना रुदौली थाना रुदौली अयोध्या व मोहम्मद इबरार से कराई। 65 हजार रुपये में मामला तय हुआ। 12 हजार नकद अलीम व इबरार को दे दिये। शेष रुपये टिकट व वीजा मिलने के बाद देने पर सहमति बनी।
अलीम व इबरार ने लखनऊ से दिल्ली व दिल्ली से कुवैत जाने का फ्लाइट का टिकट एवं ऊर्दू में कुवैत का वीजा दिया जो कि जांच में फर्जी पाया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जालसाजी, कूटरचित कागजात तैयार करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।