गोरखपुर में कूड़ाघाट में मकान दिलाने के नाम पर 1.50 करोड़ रुपये की जालसाजी करने के आरोपी गोकुल साहनी को पुलिस ने शुक्रवार को रानीडीहा से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम एसएसपी ने घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। एक आरोपी मुरारी को 26 सितंबर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शाहपुर इलाके के नंदानगर महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर तीन जीतपुर दरगहिया निवासी अतुल कुमार त्रिपाठी, मारुतिनंदन, रामप्रवेश सिंह, चन्द्रमोहन त्रिपाठी, मुरारी उर्फ मुराली साहनी और सैनिक कुंज कॉलोनी महादेव झारखंडी निवासी गोकुल सहानी ने मिलकर जालसाजी की थी।
इन सभी ने एक व्यक्ति को मकान दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये वसूल लिए और मकान भी नहीं दिलाया। इसके बाद पीड़ित ने कैंट थाने में केस दर्ज कराया था।
इसे भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के आउटर से युवती को किया था अगवा