ओटीपी, यूआईडीएआई बिना बताए भी आप के साथ जालसाजी हो सकती है। अगर आप सार्वजनिक जगह पर मोबाइल फोन को चार्जिंग में लगाते हैं तो डाटा चोरी हो सकता है और उसकी मदद से आपका खाता खाली हो सकता है। इतना ही नहीं आप फ्रंट कैमरा को ऑन रखते हैं, उससे भी आपकी व्यक्तिगत चीजें सार्वजनिक हो सकती हैं। आप के आधार कार्ड का नंबर जानकर या फिर सिम स्कैप कर भी जालसाज खाता को खाली कर सकते है।
ऐसे में आप को जागरूक होने की जरुरत है। क्योंकि, साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब जालसाज नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे है, जिसमें न तो ओटीपी आता है ओर न ही आप को कोई जानकारी देनी होती है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि साइबर अपराध से बेपरवाह लोग अनजाने में ही बहुत ही व्यक्तिगत जानकारियों को साझा कर देते हैं। सार्वजनिक स्थान पर मोबाइल चार्ज करने से आपका पूरा डाटा हैक हो सकता है। इसी तरह फ्रंट कैमरे के इस्तेमाल के प्रति सतर्कता बरतनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सूरज ने उगली आग, दिन भर परेशान हो रहे लोग
ऐसे होता है सिम स्वैप
स्वैप मतलब अदला बदली। जब ठग आपके ही नंबर का सिम कार्ड खरीद ले, तो ये सिम स्वैप कहलाता है। ठग कई बार आपकी आईडी कार्ड, मोबाइल नंबर समेत कई निजी जानकारी टेलिकॉम ऑपरेटर को देकर धोखे से आप के ही के नंबर पर नया सिम कार्ड लेता है। फिर इसकी मदद से नया यूपीआईडी बनाकर जालसाजी कर लेते हैं।
आधार को रखें लॉक
यूआईडीएआई आपको अपना आधार कार्ड लॉक और अनलॉक करने का भी विकल्प मुहैया कराता है। आधार की जरूरत न होने पर आप आधार नंबर लॉक कर लें। इससे फ्रॉड की संभावना कम हो जाती है। अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड के साथ अपडेट रखें।
- अपने सिम को हमेशा अपडेट करते रहें, इसकी केवाईसी समय-समय पर कराते रहें।
- किसी भी अनजान कॉल या मैसेज का जवाब न दें।
- किसी अनजान लिंक को खोलने से बचें।
- अगर पैसे निकल चुके हैं तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और अकाउंट को लॉक करवाएं।
फेसबुक को ऐसे करें सुरक्षित
- सिर्फ जान पहचान के लोगों को जोड़े।
- मजबूत पासवर्ड बनाएं और इसे सिर्फ फेसबुक के लिए ही इस्तेमाल करें।
- अपना पासवर्ड किसी और न बताएं।
- नियमित रूप से पासवर्ड बदलते रहना चाहिए।
- अपने व्यक्तिगत जानकारियां सिर्फ अपने जानने वालों तक ही सीमित रखे।
- फेसबुक लॉगिंग करने पर यदि लिंक, स्कैप आए तो उसे हटाकर ब्राउंजर बार पर सीधे फेसबुक लिख दें।
- यदि किसी और के कंप्यूटर में फेसबुक ओपेन पर उसे लॉग आउट कर दें।
- कोई भी एप विश्वसनीय वेबसाइड से ही डाउनलोड करें।
- कभी भी पासवर्ड को ब्राउंजर बार पर न लिखें।
- अपने दोस्त की लिस्ट और फोटो को छिपाकर रखें।
व्हाटसएप को ऐसे करें सुरक्षित
- व्हाटसएप पर व्यक्तिगत जानकारी, एकाउंट डिटेल, पासवर्ड न भेजें।
- बिना जान पहचान के नंबर पर जवाब न दें।
- व्हाटसएप कंपनी कहकर कभी भी रुपये या फिर कोई संदेश आए तो ध्यान न दें।
- यदि कोई व्हाटसएप को कंप्यूटर से जोड़ने की बात करें तो इंकार कर दें।
- व्हाटसएप पर स्वत: डाउनलोड सिस्टम को ऑफ कर दें।
- सिस्टम को हमेशा अपडेट करते रहें।
- व्हाटसएप के व्यक्तिगत सेटिंग में जाकर प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, स्टेटस को सिर्फ दोस्तों के लिए विकल्प पर रखें।
फोन पर ऐसे रहे सुरक्षित
- सिर्फ परिचित और दोस्तों को ही नंबर दें।
- मोबाइल को लॉक कर रखें, पिन कोड ज्यादा बेहतर होता है।
- यदि किसी अंजान नंबर से फोन आए तो अभिभावक को जानकारी दें।
- ब्लूट्रूथ, वाईफाई, हॉटस्पॉट को बंद रखें।
- स्मार्टफोन में सीपीएस ऑफ रखना चाहिए।
- 4, 7, 11 या 13 अंक के नंबरों से फोन आने पर अटेंड न करें।
- एवार्ड या ऑफर का संदेश आने पर जवाब न दें।
- मोबाइल मरम्मत देने के दौरान मेमोरी कार्ड, सिम, बैट्री को निकाल लें, व्यक्तिगत जानकारी भी हटा दें।
- व्यक्तिगत फोटो और जानकारियां कोशिश करें मोबाइल में न हो।