फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों ने फायरिंग कर लकड़ी लदी पिकअप पकड़ी, 14 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, तस्कर फरार

Sun, 01 Mar 2020 11:02 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
वनकर्मियों ने लकड़ी लदी पिकअप पकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया रेंज अंतर्गत दुधराही बीट के जंगल से लकड़ी काटकर पिकअप से ले जा रहे तस्करों पर शनिवार रात पुलिस ने फायरिंग की। कई राउंड फायरिंग के बाद वन कर्मियों ने 12 किलोमीटर पीछा किया जिससे तस्कर पिकअप छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन


मधवलिया रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि देर रात करीब साढ़े बारह बजे रेंज के दुधराही बीट के जंगल में अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लकड़ी तस्करों द्वारा जंगल की कीमती लकड़ियों की कटान कर पिकअप पर लादकर ले जाया जा रहे हैं। सूचना पर टीम ने जंगल से निकलने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित गांव कोहड़वल के पास घेराबंदी की।

कुछ देर बाद जंगल की तरफ से तेज रफ्तार एक पिकअप आती दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक रफ्तार तेज कर भागने लगा। टीम ने फायरिंग करते हुए पिकअप का करीब बारह किलोमीटर पीछा किया। पकड़े जाने के भय से तस्कर कोतवाली क्षेत्र के मुख्यालय मार्ग स्थित सिंदुरिया के निकट पिकअप को सड़क पर छोड़ भाग निकले। पिकअप में 14 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई जिसे रेंज जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें