फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन माफिया जैसराम और उसके गुर्गे की संपत्ति होगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
वन माफिया जैसराम और उसके गुर्गे की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन

गोरखपुर। पिपरौली के ब्लॉक प्रमुख व माफिया सुधीर सिंह पर कार्रवाई के बाद अब वन माफिया जैसराम और उसके गुर्गे मनोज की भी सभी चल-अचल संपत्ति कुर्क होगी। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने इस संबंध में कुर्की का आदेश जारी कर दिया है।
उन्होंने इस संबंध में कैंपियरगंज के तहसीलदार और पुलिस को तीन दिन के अंदर कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। प्रभागीय वन अधिकारी अविनाश कुमार की रिपोर्ट पर कैंपियरगंज पुलिस ने जैसराम और उसके गुर्गे मनोज के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर डीएम से संपत्ति कुर्क करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन

कैंपियरगंज तहसील के मूसाबार, बुढ़लिया टोला निवासी जैसराज पर कैंपियरगंज और फरेंदा जंगल में पिछले कई सालों से पेड़ों की कटान कराने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वन विभाग ने उसे माफिया घोषित कर रखा है। उसकी गैंग में मूसाबार का रहने वाला मनोज भी है।
रिपोर्ट के मुताबिक जैसराम की दो पत्नियां है जिसमें 46 वर्षीय निर्मला पत्नी जैसराम गृहणी है जो मूसाबार बहुलिया में रहती है। दूसरी पत्नी 42 वर्षीय सत्यभामा जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता है। इन दोनों के नाम जमीन और गाड़ियां हैं।
गुर्गा मनोज की भी सम्पत्ति होगी जब्त
मूसाबार निवासी मनोज पुत्र बुधई भी जैसराम के गैंग में शामिल है। उसके पास एक बोलेरो गाड़ी है। यह गाड़ी जैसराम द्वारा वन अपराध से अर्जित धनराशि से खरीदी गई है। मनोज के पास मकान भी है। उसपर भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

निशाने पर अभी और भी वन माफिया
प्रभागीय वनाधिकारी अविनाश कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस और प्रशासन की तरफ से की गई कार्रवाई को लेकर वन माफियाओं में हड़कंप है। डीएफओ के मुताबिक गोरखपुर वन प्रभाग में गोरखपुर व महराजगंज जिले में 16 वन माफिया चिह्नित किए गए हैं। इन सभी के खिलाफ भी गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने के लिए गोरखपुर और महराजगंज जिले की पुलिस को रिपोर्ट भेजी गई है। बताया जा रहा है कि इन पर भी जल्द ही सख्ती शुरू होगी।
ये चल-अचल संपत्तियां होंगी कुर्क
- ग्राम सनगद तहसील कैंपियरगंज में खाता संख्या 1175/2.213 में से 0.405 हेक्टेयर पंजीकृत बैनामा सत्यभामा पत्नी जैसराम
- ग्राम खजुरगांवा तहसील कैंपियरगंज में खाता संख्या 831 में आराजी नंबर 583/2.798 हेक्टेयर में 0.21 हेक्टेयर पंजीकृत बैनामा निर्मला पत्नी जैसराम
- वाहन संख्या यूपी 53डीक्यू 1854 स्कार्पियो वाहन स्वामी सत्यभामा
- वाहन संख्या यूपी 53 डीक्यू 1965 बोलेरो वाहन स्वामी मनोज पुत्र बुधई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें