फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वन माफिया ने साथी संग दी धमकी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंपियरगंज के मूसाबार गांव का मामला, केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैंपियरगंज। मूसाबार गांव में कच्ची शराब की बिक्री कराने के आरोप में घिरे वन माफिया जैसराम द्वारा धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने विवाद में गांव के ही एक युवक को धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी का शांतिभंग में चालान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, ठाकुरनगर निवासी बबलू साहनी की मां बसंती देवी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोप है कि ठेकेदार जैसराम ने अपने साथी मनोज के साथ मिलकर धमकी दी है। उनका कहना है कि सरुआताल में 0.485 हेक्टेयर जमीन मेरे नाम से है। खेत के बीच में नाला गया है। जिसके पानी की निकासी को जैसराम, मनोज आदि ने बंद कर दिया है। मना करने पर गाली व धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने एसडीएम व सीओ को शिकायती पत्र देकर पानी निकासी में विपक्षी के हस्तक्षेप की मांग की गई थी। आरोप है कि बुधवार को मनोज व जैसराम पुत्र को फोन कर धमकी देने लगा। जिसका ऑडियो वायरल होने पर मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। मालूम हो कि इसी गांव में कच्ची शराब की बिक्री और छेड़खानी की शिकायत आने पर एडीजी अखिल कुमार ने गांव में चौपाल भी लगाई थी। यही वजह है कि मामला सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें