फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयूजीयू के सर्टिफिकेट कोर्स में विदेशी छात्र ने लिया दाखिला

Sat, 11 Jul 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोख्पुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से इसी सत्र से शुरू किए गए अस्पताल प्रशासन (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) सर्टिफिकेट कोर्स को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने लगी है। अमेरिका निवासी जुआन कैमिलो तावेरा मेलिनो 10 जुलाई को इस कोर्स में प्रवेश लेकर पहले विदेशी छात्र बन गए हैं।
विज्ञापन

डीडीयूजीयू के राजनीति विज्ञान विभाग में इसी शैक्षणिक सत्र से अस्पताल प्रशासन का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। कोर्स के संयोजक प्रो. गोपाल प्रसाद ने बताया कि अमेरिका के कोलंबिया राज्य के निवासी जुआन कैमिलो तावेरा मेलिनो के सभी शैक्षणिक अभिलेखों के सत्यापन के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह कोर्स छह माह का है, जिसे स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन और अस्पताल प्रशासन की व्यावहारिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पाठ्यक्रम में सैद्धांतिक अध्ययन के साथ दो सप्ताह की अनिवार्य इंटर्नशिप भी शामिल की गई है, ताकि विद्यार्थियों को अस्पतालों की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव भी मिल सके।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि पहले ही सत्र में विदेशी छात्र के प्रवेश से इस नए कोर्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। आने वाले समय में अन्य देशों के विद्यार्थियों के भी इस पाठ्यक्रम से जुड़ने की संभावना है। इससे विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीयकरण के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें