- जिला स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाल प्रतियोगिता के 12वें दिन खेले गए दो मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय खेल मैदान पर खेले जा रहे जिला स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाल प्रतियोगिता के 12वें दिन शनिवार को खेले गए मैच में संदीप स्पोर्टिंग पीपीगंज ने एमपी फुटबाल क्लब को 1-0 हरा दिया। वहीं, एक अन्य मुकाबले में टाउन क्लब बांसगांव ने उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन प्रथम को 1-0 से पराजित कर दिया।
पहला मैच एमपी फुटबॉल क्लब व संदीप स्पोर्टिंग पीपीगंज के मध्य खेला गया। मैच के 20वें मिनट में शिवा ने संदीप स्पोर्टिंग के लिए पहला गोल किया। यही स्कोर अंत तक रहा और संदीप स्पोर्टिंग पीपीगंज मैच जीत गई। दूसरे मैच में भी टाउन क्लब बांसगांव के पंकज ने 24वें मिनट में गोल करके उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन प्रथम को 1-0 से पराजित कर अंक बनाए।
मैच के निर्णायक संजय साहनी, ओमप्रकाश गौड़, रतन सिंह, विकास और मोहम्मद नसीम रहे। इस अवसर पर हमजा खान, एनपी गौड़, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, शिवम, गोविंद पासवान रहे।