सेंट एंड्यूस कॉलेज फुटबॉल ग्राउण्ड पर चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते एलएफएस चरगव
- सिटी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सिटी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के मैदान पर लिटिल फ्लावर स्कूल चरगांवा और सरदारनगर क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें एलएफएस ने सरदारनगर क्लब को 1-0 से हराकर तीन अंक अर्जित किए।
मैच के पहले हाॅफ के 45वें मिनट में लिटिल फ्लावर स्कूल, चरगांवा की ओर से जर्सी नंबर 11 के खिलाड़ी ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। यह गोल मैच का एकमात्र गोल साबित हुआ, जिसके दम पर लिटिल फ्लावर स्कूल ने सरदारनगर क्लब को पराजित करते हुए तीन महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए।
मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासित एवं सराहनीय खेल का प्रदर्शन किया। इस मुकाबले के मुख्य निर्णायक कुर्बान अली रहे, जबकि सह-निर्णायक के रूप में देवांश त्रिपाठी, सूरज यादव, मोहम्मद नसीम और मोहम्मद हारुन ने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।