एक क्लब से दूसरे क्लब में ट्रांसर्फर को आवेदन 29 जून से गोरखपुर। लॉकडाउन-4 की वजह से यूपी फुटबॉल संघ ने एक क्लब से दूसरे क्लब और एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसर्फर के लिए आवेदन की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। महासचिव मो. शम्सुद्दीन ने एक बयान जारी कर कहा कि एक क्लब से दूसरे क्लब में ट्रासंर्फर के आवदेन 29-30 जून को किया जा सकेगा। वहीं एक जिले से दूसरे जिले के लिए आवेदन 1-15 जुलाई तक किया जा सकेगा। जिला फुटबाल संघ से सचिव हमजा खान ने बताया कि जिला फुटबाल संघ के पास आवेदन फार्म जमा करना होगा। प्रत्येक वर्ष दूसरे क्लब में ट्रांसर्फर के लिए आवेदन 29-30 अप्रैल और दूसरे जिले के लिए 1-15 मई के बीच होता है। जिसे लॉकडाउन की वजह से परिवर्तित किया गया है।