महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालययी मंडल स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल कप अंडर 14
गोरखपुर। रीजनल स्टेडियम में खेले गए माध्यमिक विद्यालयी मंडल स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल कप अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में गोरखपुर ने देवरिया को 3-0 से और अंडर-14 में एमपी कॉलेज ने एमजी कॉलेज को 2-0 से हराकर मैच जीत लिया। जिले की टीम अब सैफई में 18 जुलाई से आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता के निर्णायक रंजीत, सौरभ और दुर्गेश रहे। संचालन क्रीड़ाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर विवेकानंद मिश्र, प्रभात रंजन त्रिपाठी, अच्छेलाल, पंकज कुमार, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद