फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, जांच के लिए भेजे गए 8 नमूने

Fri, 19 Sep 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर सक्रिय हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई क्षेत्रों में खाद्य की गुणवत्ता को लेकर जांच अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में जांच अभियान के तहत कई दुकानों से नमूने एकत्रित किए गए। कुल आठ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत चिउरहा रोड पर विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संतुष्टि मार्ट से छुहारा (नेचुरल ब्रांड) और साबूदाना (सच्चा मोती ब्रांड), एवरी डे मार्ट से मूंगफली दाना, पनीर और सिंघाड़ा आटा, लवली किराना स्टोर से मूंगफली रिफाइंड तेल, वनारसी किराना स्टोर से किशमिश, फरेंदा रोड पर मार्ट से ड्राई फ्रूट मिक्स (नेचर्स ब्रांड) के नमूने संग्रहित किए गए।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई खाद्य सामग्री गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरती तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह, पवन गौड़ और हिमांशु जयंत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें