फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज के सहारे चल रहे 76 मेडिकल स्टोर, इस वेबसाइट के जरिए खुला पोल

Mon, 16 Mar 2020 10:04 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • फर्जी अभिलेख के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने का आरोप
  • गोरखपुर के 30, कुशीनगर के 15, देवरिया के 17 और महराजगंज के 14 लाइसेंसों पर संदेह
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ये दो केस तो महज बानगी हैं। गोरखपुर मंडल में 76 ऐसे मेडिकल स्टोर हैं, जो फर्जी अभिलेखों के जरिए चल रहे हैं। इनके रजिस्ट्रेशन में जमकर खेल हुआ है। फर्जी फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन नंबर पर सभी लाइसेंस जारी किए गए है। बताया जाता है कि फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन नंबर पर फर्जी तरीके से नाम, पता और फोटो बदलकर लाइसेंस जारी कर दिया गया है। जबकि वास्तविक फार्मासिस्ट का नाम, पता और फोटो बिल्कुल अलग है। खास बात यह है कि सभी मेडिकल स्टोरों का रजिस्ट्रेशन करीब तीन साल पहले ही कराया गया है। उस वक्त ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था नहीं थी। इसकी वजह से आसानी से विभागीय सांठगांठ कर लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिए।  
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज लगाकर हुआ खेल
रजिस्ट्रेशन में खेल फर्जी दस्तावेज के जरिए खेला गया। फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन नंबर पर फर्जी तरीके से नाम, पता, फोटो बदलकर फर्जी लाइसेंस जारी किए गए। जबकि वास्तविक फार्मासिस्ट का नाम और पता अलग है। लेकिन विभागीय मिलीभगत से मामले की जांच नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

यूपी एफडीए की वेबसाइट से खुला पोल

गोरखपुर मंडल में फर्जी लाइसेंस जारी करने का पोल यूपी एफडीए (उत्तर प्रदेश फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन)के वेबसाइट के जरिए खुला। बेरोजगार फार्मासिस्ट उत्थान सेवा संस्थान ने जब वेबसाइट पर इन नामों को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि इन नामों से विभाग में कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं है। लेकिन इनके नाम पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस जारी किए गए है। ऐसे दुकानों की संख्या गोरखपुर में 30, कुशीनगर में 15, देवरिया 17 और महराजगंज में 14 है।

मौजूदा समय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहा है। पहले के रजिस्ट्रेशन की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी। अगर जांच में फर्जी लाइसेंस मिले, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।  - जय सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर

केस-एक
फार्मासिस्ट राजेश कुमार के नाम से मां गायत्री मेडिकल स्टोर रेती रोड का लाइसेंस जारी किया गया है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 00085 है। जबकि इस नाम के फार्मासिस्ट का विभाग में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है।  

केस दो
फार्मासिस्ट संजीव कुमार गौतम के नाम पर आकाश मेडिकल सहजनवां गोरखपुर के नाम पर लाइसेंस जारी किया गया है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 00026 है। जबकि इस नाम के फार्मासिस्ट का विभाग में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें