फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के नाम का शिलापट्ट तोड़ा, तीन हिरासत में

Mon, 01 Jun 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रम्हपुर (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर-2 के टोला आमघाट से धटुलीघाट संपर्क मार्ग पर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के नाम से लगे आरसीसी सड़क के लोकार्पण शिलापट्ट तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया है। उधर, पुलिस ने कैबिनेट मंत्री के समर्थकों के धरने के बाद दोबारा शिलापट्ट लगवा दिया।
विज्ञापन


घटना शनिवार रात की है, अराजक तत्वों ने शिलापट्ट को तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री के समर्थक मौके पर पहुंच गए और टूटे शिलापट्ट के पास सड़क पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस और जनप्रतिनिधियों को मामले से अवगत कराया गया।
बताया जा रहा है कि शिलापट्ट टूटने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर विधायक ई. सरवन निषाद को भी अवगत कराया गया, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक प्रतिनिधि अमित जायसवाल ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। स्थिति को देखते हुए झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और समर्थकों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा शिलापट्ट दोबारा लगवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। रविवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस की मौजूदगी में नया शिलापट्ट लगवा दिया गया।
विज्ञापन

झंगहा थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नया शिलापट्ट स्थापित करा दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें