फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थमी, यात्री परेशान

विज्ञापन
रात में रेलवे स्टेशन के वेटिंग हाल में ठिठुरते यात्री।
विज्ञापन
गोरखपुर। घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। ज्यादातर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। गोरखधाम एक्सप्रेस चार घंटे, बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस आठ घंटे, चंपारण हमसफर 17 घंटे और अमृत भारत एक्सप्रेस 16 घंटे की देरी से आई। ठंड में ट्रेनों के इंतजार में यात्री ठिठुर गए। वहीं, अयोध्या धाम-भटनी पैसेंजर ट्रेन करीब तीन घंटे, मथुरा–छपरा एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को प्लेटफार्म पर ठंड में समय बिताना भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें