फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, चार घंटे देरी से रवाना हुई कुशीनगर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुंबई से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस 10 घंटे तो दिल्ली से आने वाली बिहार संपर्क क्रांति सवा दो घंटे लेट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी के अलावा कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। सबसे अधिक दिक्कत दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों को हो रही है। पूर्वोत्तर रेलवे में समय से चल रही ये ट्रेनें लखनऊ से आगे बढ़ते ही कई घंटे देर हो जा रही हैं। अंतिम स्टेशन पर देर से पहुंचने के चलते शुरुआती स्टेशन पर ट्रेन समय से शुरू करने में दिक्कत आ रही है।
गोरखपुर से मुंबई के लिए चलने वाली अधिकांश ट्रेनें लेट हो रही हैं। गोरखपुर से शनिवार की शाम को चलने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस की रैक ही नहीं मिल रही थी। बड़ी मुश्किल से प्रबंध कर इस ट्रेन को करीब सवा चार घंटे की देरी से रवाना किया गया। मुंबई से लौट रही कुशीनगर एक्सप्रेस रात 10 बजे इटारसी स्टेशन पहुंची थी जो अपने निर्धारित समय से करीब 10 घंटे लेट हो चुकी थी। इस ट्रेन के तीन दिसंबर को शाम चार बजे तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दिल्ली जाने वाली ट्रेनें भी लेट हैं। बिहार संपर्क क्रांति शुक्रवार को करीब सवा दो घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। ट्रेनों की इस देरी के चलते उन यात्रियों को दिक्कत हो रही है, जो दूरदराज के हैं और यात्रा शुरू करने के लिए कई घंटे पहले ही स्टेशन आ जाते हैं। कई बार उन्हें देर रात तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें