फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुबह छाया रहा कोहरा, अगले दो दिन भी घने कोहरे के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन


- तापमान अधिकतम 24.4 और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

गोरखपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। लगातार तीसरे दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। सुबह शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कोहरा छाया रहा। मौसम विगाग ने 10 फरवरी तक सुबह घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


शहर में आधी रात के बाद कोहरा दिखना शुरू हो गया था। भोर में यह और बढ़ गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह दृश्यता 50 से 100 मीटर तक रही। हालांकि, सूर्योदय के साथ ही यह धीरे-धीरे खत्म होने लगा। सुबह नौ बजे तक मौसम एकदम साफ हो गया था। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर जनपदों में 10 फरवरी तक घना कोहरा पड़ सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। इसी तरह अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें