फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में तानी पिस्टल, मचा हंगामा

Sat, 04 Mar 2023 02:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

सूचना पर सीओ खजनी अनिल कुमार सिंह व थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराए। बीडीओ ने बताया कि सदन की बैठक चल रही थी, तभी एक सदस्य के परिजन द्वारा हंगामा किया गया। तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खजनी ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायतों की बैठक के दौरान ही एक सदस्य के परिजन ने पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दी। सदन में हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बीडीओ ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक सभागार में शुक्रवार सुबह 11 बजे ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह व बीडीओ कार्तिकेय मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। बैठक के दौरान सभी नामित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का साइन कराया जा रहा था। तभी विपक्ष की क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजना सिंह पत्नी सुमित सिंह द्वारा प्रमुख से विकास कार्यों पर चर्चा करने लगीं।

इसी दौरान एक सदस्य के परिजन ने सदन में हंगामा करते हुए पिस्टल तान दिया। इसके बाद रंजना ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

सूचना पर सीओ खजनी अनिल कुमार सिंह व थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराए। बीडीओ ने बताया कि सदन की बैठक चल रही थी, तभी एक सदस्य के परिजन द्वारा हंगामा किया गया। तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें