फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट: गोरखपुर से कोलकाता, प्रयागराज के लिए भी जल्द शुरू होगी उड़ान

Sun, 14 Jun 2020 08:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • 17 से 20 जून के बीच दोनों शहरों के लिए विमान सेवा शुरू हो जाने की उम्मीद
  • अभी फिलहाल दिल्ली, मुंबई व हैदराबाद के लिए ही हो रही है उड़ान
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता और प्रयागराज के लिए भी विमान सेवा जल्द ही दोबारा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सिर्फ टाइम शेड्यूल तय करना बाकी है। उम्मीद है कि 17 से 20 जून के बीच इन दोनों ही शहरों के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


पूर्व की ही तरह, जो फ्लाइट कोलकाता से आएगी वह प्रयागराज भी जाएगी। प्रयागराज से गोरखपुर लौटने वाली फ्लाइट ही फिर कोलकाता जाएगी। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो चुकी है। जल्द ही कोलकाता और प्रयागराज की भी उड़ान शुरू हो जाएगी। सिर्फ समय तय करने को लेकर कवायद चल रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

यात्रियों की कम संख्या बनी परेशानी

पूर्व में गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया की फ्लाइट थी, जबकि हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए इंडिगो की उड़ान होती थी। लॉकडाउन के बीच थोड़ी छूट मिलने पर 20 अप्रैल से, पहले दिल्ली के लिए स्पाइस जेट और एयर इंडिया जबकि मुंबई के लिए स्पाइस जेट की उड़ान शुरू हुई।

इसके बाद इंडिगो ने हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू की। वहीं दिल्ली के लिए यात्री नहीं मिलने पर एयर इंडिया ने 15 जून से हर दिन की जगह सप्ताह में सिर्फ चार दिन उड़ान कर दी है। अब सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ही दिल्ली से गोरखपुर और फिर गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान होगी।

यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए इंडिगो ने भी पांच जून से हैदराबाद की उड़ान सप्ताह में हर दिन की बजाए घटाकर सिर्फ चार दिन कर दी है। बाकी बचे तीन दिन यह विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। गोरखपुर से हैदराबाद की उड़ान चार दिन सोमवार, मंगलवार, शनिवार और रविवार को होती है, जबकि बाकी बचे तीन दिन बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली की उड़ान होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें