फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: भैरहवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान की तैयारियां हुई तेज, भारत सरकार लगाएगी अंतिम मुहर

Mon, 25 Jan 2021 03:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
रहवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
नेपाल के रुपनदेही जिले में बन रहे गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नवनिर्मित हवाई अड्डे के रनवे पर पहले नेपाल के घरेलू विमानों के उड़ान की तैयारियां जोरों पर है। करीब छह माह के भीतर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के शुरू होने की संभावना है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर की वार्ता भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उप महा प्रबंधक राज कुमार क्षेत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य करीब 95 फीसद पूर्ण हो गया है। रनवे का काम करीब 98 फीसद पूर्ण हो गया है। अप्रैल माह से नए बने रनवे से घरेलू उड़ाने शुरू हो जाएगी।

जुलाई माह से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू होने की संभावना है। भारत से वार्ता का सिलसिला जारी है। चूंकि हवाई अड्डा भारतीय सीमा से सटा है इसलिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का कुछ दायरा भारतीय भूमि के ऊपर से जा रहा है। जिस पर सुरक्षा कारणों से भारत सरकार की अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। वार्ता जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे का संचालन निजी कंपनियों के हाथ में सौंपने की तैयारी है। पहले जर्मनी के एक कंपनी से वार्ता चल रही थी। लेकिन वार्ता सफल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें