फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा गोरखपुर: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के साथ बनेगा फाइव स्टार होटल-पार्किंग, 50 हजार दर्शक देख सकेंगे मैच

Tue, 25 Jul 2023 02:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए 150 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही जमीन हस्तांतरित कर दी जाएगी। दिसंबर में इसके शिलान्यास कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की तर्ज पर बनेगा गोरखपुर में स्टेडियम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहे गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी खेले जाएंगे। लखनऊ के इकाना स्टेडियम की तर्ज पर बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए तालनंदौर में 150 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्टेडियम में दर्शक क्षमता करीब 50 हजार होगी। निर्माण खेल विभाग कराएगा। दिसंबर में इसका शिलान्यास करने की तैयारी है।

विज्ञापन


गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तालनंदौर में ही 80 एकड़ में वेटरनरी कॉलेज भी बनने वाला है। इसके बगल में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। स्टेडियम के पास ही फाइव स्टार होटल भी बनाया जाएगा। गोरखपुर- वाराणसी मुख्य मार्ग से स्टेडियम तक का मुख्य रास्ता अभी पतला है। 12 मीटर ही रास्ता मिल पाया है। इसे भी 35 मीटर चौड़ा किया जा रहा है।

स्टेडियम बनने से हाईवे पर और तेजी से विकास होगा। प्रशासन की ओर से जमीन पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। स्टेडियम का निर्माण सार्वजनिक और निजी भागीदारी से किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए करीब 60 से 70 एकड़ जमीन का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: आठ लेन होगा राप्ती पर बना राजघाट पुल, जल्द जारी होगा शासनादेश

25 से 30 एकड़ जमीन में फाइव स्टार होटल और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। शेष जमीन उस कंपनी को दी जाएगी, जो स्टेडियम का निर्माण करेगी। यहां वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर कंपनी स्टेडियम बनाने का खर्च निकालेगी।
 

विज्ञापन

होटल, ग्रुप हाउसिंग की संभावनाएं बढ़ेंगी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण होने से इस इलाके में अच्छे होटल, बड़े व्यावसायिक कांप्लेक्स, ग्रुप हाउसिंग भी विकसित होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही इंडोर स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम, लान टेनिस कोर्ट एवं खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए भी क्रिकेट अकादमी का निर्माण भी किया जाएगा।

डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए 150 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही जमीन हस्तांतरित कर दी जाएगी। दिसंबर में इसके शिलान्यास कराने की तैयारी है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें