फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: कार पलटने से दूल्हा-दुल्हन समेत पांच घायल, बिहार से शादी कर लौट रहे थे लोग

Thu, 27 May 2021 01:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बिहार से दुल्हन लेकर आ रही कार गुरुवार की सुबह अनियंत्रित होकर पनियहवा पुल की रेंलिंग से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दूल्हा-दुल्हन व चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पडरौना कोतवाली के नाहर छपरा गांव निवासी बसंत चौहान की शादी बिहार के बगहा थाना क्षेत्र के गोईती गांव निवासी छोटेलाल चौहान की पुत्री सबिता से बुधवार को हुई। 

गुरुवार को सुबह विदाई कराकर कार से दूल्हा-दुल्हन आ रहे थे। कार गंडक नदी के पनियहवा पुल पर पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। पुल की रेलिंग से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। कार में सवार दुल्हन सबिता व दूल्हा बसंत के अलावा दूल्हे की रिश्तेदार एक महिला व बच्ची तथा चालक कार में फंस गए। 
विज्ञापन


सूचना पर खड्डा थाने के सालिकपुर पुलिस चौकी के दीवान जितेंद्र सिंह, सिपाही राघवेंद्र मिश्रा, राहुल कुमार, अवधेश आदि वहां पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। तब तक बरातियों की दूसरी गाड़ी भी पहुंची गई। 
विज्ञापन


परिजन दूल्हा-दुल्हन को इलाज के लिए पडरौना लेकर गए। घायल कार चालक सहित तीन लोगों को टैंपो से अस्पताल भेजा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें