फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- गगहा इलाके में हुई घटना, घायलों को भर्ती कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
गगहा। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगहा ब्लाॅक मुख्यालय के पास शनिवार शाम को दो कार में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गगहा ब्लॉक मुख्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफ की लेन पर मरम्मत कार्य होने के कारण दूसरी लेन से ही वाहनों की आवाजाही चल रही थी। शनिवार शाम को विंध्याचल माता मंदिर से आ रहे सात श्रद्धालुओं सवार अर्टिगा की टक्कर गोरखपुर की ओर से आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार से हो गई। स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में ड्राइवर समेत एक अन्य मौजूद था। आस पास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को गगहा सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने सुभागी देवी (65) निवासी रामपुर गोरखपुर, अनिल गुप्ता (56) निवासी घंटाघर मुरब्बा गली गोरखपुर, अजीत कुमार (62) निवासी साहबगंज किराना मंडी गोरखपुर, सैफ अली (24) निवासी अलहदादपुर गोरखपुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, देवेंद्र कुमार (18) निवासी रामपुर तारामंडल गोरखपुर, मंजू देवी (50) निवासी रामपुर तारामंडल गोरखपुर, वीरेंद्र (19) निवासी रामपुर तारामंडल गोरखपुर, अजय कुमार (45) निवासी रामपुर तारामंडल गोरखपुर को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें