फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में पांच संक्रमित हुए स्वस्थ, दो नए मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 02 Dec 2020 07:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
विज्ञापन
बस्ती जिले में बुधवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले। अब तक जिले में कुल 4861 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें से 4670 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में जिले में महज 95 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 1287 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब तक 221662 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 220375 की जांच प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील में 40, हर्रैया में 21 व रुधौली में तीन व भानपुर में एक स्थान कंटेनमेंट जोन है। होम आइसोलेट में मरीजों की देखभाल के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम लगाई गई जो समय-समय पर मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दे रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें