फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर पांच होल्डिंग एरिया, सुरक्षा के लिए आरपीएफ तैनात

Fri, 13 Nov 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने होल्डिंग एरिया में यात्रियों से सुविधाओं का लिया फीडबैक
विज्ञापन

- टिकट, चिकित्सा, पेयजल, चार्जिंग और ट्रेन की ली जानकारी


गोरखपुर। छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर पांच अस्थायी यात्री होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इनमें प्लेटफॉर्म एक और दो की ओर चार तथा प्लेटफॉर्म नौ की तरफ एक होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यहां कई इंतजाम किए गए हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने होल्डिंग एरिया में यात्रियों से सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए आरपीएफ तैनात है किसी प्रकार की असुविधा यात्रियों काे नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि सभी होल्डिंग एरिया में सहायता डेस्क, मोबाइल यूटीएस से अनारक्षित टिकट लेने की सुविधा, ट्रेनों की अद्यतन समय सारिणी और बड़ी एलईडी स्क्रीन पर ट्रेन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उद्घोषणा प्रणाली, चिकित्सा बूथ, पेयजल, प्रसाधन, पर्याप्त प्रकाश, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और कूलर की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। सीसीटीवी कैमरों से प्लेटफॉर्म, होल्डिंग एरिया और स्टेशन परिसर की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार से बातचीत के दौरान होल्डिंग एरिया में महिलाओं और युवा यात्रियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। यात्रियों ने स्टेशन पर बज रहे छठ गीतों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से संचालित विशेष ट्रेनों के साथ वाराणसी, सीवान, छपरा, देवरिया सदर और बलिया स्टेशनों पर भी होल्डिंग एरिया और यात्री सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इस दौरान स्टेशन निदेशक रतनदीप गुप्ता और आरपीएफ चौकी प्रभारी गिरजेश कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें