फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूपी की खो-खो टीम में पांच छात्राओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। 69वीं माध्यमिक विद्यालयी राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता (अंडर-14) के लिए जिले की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता राजस्थान के सीकर में 16 से 20 जनवरी तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों में कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कंधला क्षेत्र उरुवा की अनामिका व आंचल पाल, पीएमश्री विद्यालय, टीकरी बुजुर्ग, उरुवा की छात्रा खुशी, पीएमश्री विद्यालय, मदारिया, गोला की छात्राएं लक्ष्मी और रिया भारती शामिल हैं। टीम के कोच सन्नी सिंह और टीम मैनेजर मुकेश राय हैं। चयनित सभी बालिकाओं ने जिला एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश टीम में स्थान प्राप्त किया है। छात्राओं के चयन पर बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी, जिला व्यायाम शिक्षक श्रवण यादव, महानगर व्यायाम शिक्षक अकरम परवेज व प्रेम नारायण गुप्ता ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें