फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 211

Fri, 30 Oct 2020 06:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
महराजगंज जिले में शुक्रवार को पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई। एक व्यक्ति के स्वस्थ होने की भी सूचना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से अधिक से अधिक लोगों की जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के कुल मामले की संख्या 5431 है। इसमें से 211 सक्रिय केस हैं जबकि 86 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब तक स्वास्थ होने वालो की संख्या 5134 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में शुक्रवार को 1492 लोगों की कोरोना जांच हुई है। अब तक जिले में कुल 183440 लोगों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे जांच संबंधी कार्य को पूरी तत्परता से करते हुए अधिक से अधिक लोगों की जांच किया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें