कोरोना वायरसः सैंपल लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव को स्वस्थ होने की गति तेज है। गुरुवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ पांच लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक कोरोना के कुल मामले 5507 हो चुके हैं।
इनमें से स्वस्थ होने वालो की संख्या 5291 है। अब तक 88 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय केस 128 हैं। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 1545 व्यक्तियों का कोरोना जांच हुआ।
अब तक 191673 सैंपल की जांच हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 4142 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जनपदवासियों से अपील है कि कोरोना वायरस से बचाव में सुझायें गए, उपायो को अपनाएं। अनावश्यक रूप में घर से बाजार न जाए। सभी व्यक्ति दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग अवश्य करें।