फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मत्स्य मंत्री कराएंगे डेलीगेसी के बैडमिंटन हॉल का जीर्णोद्धार

Tue, 05 Mar 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू के सेंट्रल जोन डेलीगेसी की ओर से ‘सर्जना-24’ के विजेता सम्मानित
विज्ञापन

सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षणेत्तर गतिविधियों में प्रतिभाग करें छात्र : कुलपति

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के डेलीगेसी द्वारा संवाद भवन में सर्जना-2024 के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि भारतीय समाज सभी वर्गों के योगदान से जीवंत बनता है। उन्होंने डेलीगेसी के बैडमिंटन हॉल के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की।
अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि डेलीगेसी द्वारा सात दिनों में कुल 14 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। यह डेलीगेसी की काबिलियत को दिखाता है। छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह दिन आपके जीवन के बहुमूल्य दिन होते हैं। आपको पाठ्यक्रम के अलावा शिक्षणेत्तर गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए। टेक्नोलॉजी के साथ आप अपने आप को प्रतिदिन अपडेट करते रहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि शहर को सुंदर, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की अग्रणी भूमिका है।
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत डेलीगेसी की उपाध्यक्ष प्रो. शिखा सिंह ने किया। संचालन डॉ. आमोद राय ने व आभार ज्ञापन डॉ. शैलेष सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रो. राजवंत राव, प्रो. हुमा सब्जपोश, प्रो. नंदिता सिंह, प्रो. गौर हरी बेहरा, प्रो. सुनीता मुर्मू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें