गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य अकादमिक ज्ञान ही नहीं बल्कि मूल्यों का भी सही ज्ञान होना है। वास्तव में शिक्षा का लक्ष्य व्यक्ति का चरित्र निर्माण और सर्वांगीण विकास करना है। प्रो. शुक्ल सोमवार को नवल्स पीजी कॉलेज एवं विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान गोरक्ष प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष व्याख्यान को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के चरित्र से संस्कार का पता चलता है, इसलिए शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे चरित्र निर्माण हो सके। विषय प्रवर्तन डॉ. विशाखा दीक्षित, धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. आलोक गुप्ता एवं संचालन डॉ. पंकज मणि त्रिपाठी ने किया। संवाद