फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विवि : पत्रकारिता के दो टॉपर्स को पहली बार मिला अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक

Tue, 13 Apr 2021 05:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

पहली बार पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (बीजे) के दो टॉपर्स को अमर उजाला की ओर से अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विजेता जितेंद्र कुमार और अंजू सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में पहली बार पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (बीजे) के दो टॉपर्स को अमर उजाला की ओर से अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ऑनलाइन मौजूदगी में कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने वर्ष 2020 के टॉपर जितेंद्र कुमार और वर्ष 2019 की टॉपर अंजू सिंह को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया। 

विज्ञापन


महराजगंज जिले के रामपुर बलडीहा, घुघली निवासी जितेंद्र कुमार ने कम संसाधनों के बीच अपनी पढ़ाई की और टॉपर बने हैं। अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक मिलने पर जितेंद्र ने कहा कि यह पुरस्कार हौसला बढ़ाएगा। वहीं, शहर के इंदिरानगर की अंजू सिंह के पिता जितेंद्र बहादुर सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय में ही कर्मचारी हैं। अंजू सिंह ने बताया कि वह अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक पाकर बहुत उत्साहित हैं, वह पत्रकारिता के क्षेत्र में ही कैरियर बनाना चाहती हैं। इस पदक से उनका इरादा और मजबूत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें