फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहले सरेराह छेड़ा, फिर छत तक पहुंचा, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 10 Aug 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनबढ़ युवक ने पहले सरेराह छेड़खानी की फिर अगले दिन छत तक पहुंच गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बीते बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ गांव की दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। युवती किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची। आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब आठ बजे युवती घर की छत पर खाना बना रही थी। उसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया और फिर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज की और भाग गया। तंग आकर उसने शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें