फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहले बनवाते हैं पासपोर्ट, वीजा के नाम पर रख करते हैं वसूली

Sat, 18 May 2024 05:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानूनी तौर पर दूसरा व्यक्ति नहीं रख सकता किसी का पासपोर्ट
विज्ञापन


पुलिस ने सिंघड़िया स्थित विदेश भेजने वाली कंपनी के कार्यालय से बरामद किया था 397 पासपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कैंट इलाके में सिंघड़िया के आसपास का क्षेत्र कबूतरबाजों के लिए महफूज बन गया है। परिणाम स्वरूप यहां दर्जनभर कार्यालय यहां खुल गए हैं। पहले यह बेरोजगार युवकों का पासपोर्ट बनवाते हैं फिर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध ढंग से उनका पासपोर्ट अपने पास रख लेते हैं। पासपोर्ट फंसा होने पर युवकों से आसानी से वह रुपये ऐंठ लेते हैं।

पासपोर्ट अधिनियम के तहत किसी व्यक्ति का पासपोर्ट दूसरे व्यक्ति के पास रखना गैर कानूनी माना जाता है। सिंघड़िया में पुलिस ने बुधवार को जिस दुकान पर छापा मारा वहां पर बड़ी संख्या में अलग-अलग लोगों का पासपोर्ट बरामद किया। जिससे यह स्पष्ट होता है कि वहां पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। पुलिस ने ग्लोबल कंपनी के कार्यालय से 397 पासपोर्ट बरामद किया था। कार्यालय में इतनी बड़ी संख्या में पासपोर्ट क्यों रखा गया था, पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
शिकायत पर ही पुलिस करती है कार्रवाई
विदेश भेजने के नाम पर युवकों से जब ठगी की शिकायत पुलिस से होती है तब वह कुछ दिन कार्रवाई करती है। इसके बाद पुलिस चुप्पी साध लेती है। इसके बाद जालसाजों का धंधा फिर चल पड़ता है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पास आए दिन विदेश भेजने की शिकायत लेकर लोग पहुंचते हैं। एक साल पहले पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए पीड़ितों की शिकायत कर विशेष जांच की थी। इसके कुछ दिन बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। परिणाम स्वरूप कबूतरबाजी का धंधा फिर जोर पकड़ लिया।

विदेश भेजने के लिए मौके पर ही करा देते हैं मेडिकल

सिंघड़िया में जिस ग्लोबल एजेंसी के कार्यालय पर छानबीन करने पुलिस पहुंची थी, उसके आसपास 10 से 12 कार्यालय विदेश भेजने वाली एजेंसी के खुले हैं। पुलिस के पहुंचते ही सभी ताला बंद कर फरार हो गए। 500 मीटर की दूरी में खुली यह एजेंसियां ट्रेनिंग कराकर और इंटरव्यू लेने के बाद मेडिकल कराकर विदेश भेजती हैं। वहीं पर मेडिकल करने वाले भी अपनी दुकान को सजा रखे हैं। कई बार यहां फर्जीवाड़ा का मामला प्रकाश में आ चुका है। एक बार तो एक कंपनी में लूट की भी घटना हो चुकी है। जिसमें कंपनी के ही कुछ लोगों का हाथ सामने आया था।

13 कंपनी ही हैं वैध

पुलिस ने कुछ दिन पहले शहर में चल रहे विदेश भेजने वाली कंपनियों की जांच कराई थी। मात्र 13 एजेंसियां ही अधिकारिक रूप से सही पाई गई थीं। पुलिस ने लोगों की जागरूकता के लिए उन कंपनियों के नाम का प्रचार-प्रसार भी कराया था।
-
पासपोर्ट रखने के मामले में पुलिस को मिली एक और शिकायत
गोरखपुर। पुलिस ने सिंघड़िया में जिस ग्लोबल एजेंसी के कार्यालय पर बुधवार को छापा मारकर बड़ी संख्या में पासपोर्ट, नकदी आदि बरामद किया था, उसके खिलाफ शुक्रवार को एक महिला ने एसएसपी से मिलकर प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


झंगहा इलाके की रहने वाली महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया है कि उसके बेटे को ग्लोबल एजेंसी ने नौकरी के लिए विदेश भेजा था। विदेश जाने के बाद वह फंस गया। किसी प्रकार उसे अपने देश वापस बुलाया जा सका। महिला ने एजेंसी पर फर्जी वीजा देने और पासपोर्ट रखकर रुपये वसूलने की शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें