फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहले टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजकर की ठगी, फिर युवक को बेचा

Sat, 18 May 2024 05:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों पर केस दर्ज, दुष्कर्म के प्रयास का भी लगाया आरोप
विज्ञापन


पांच हजार दिरहम में बेचा था शेख को, दूतावास की मदद से भारत लौटा युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गगहा इलाके के सिहोड़वां के रहने वाले एक व्यक्ति को विदेश भेजने वालों ने पहले टूरिस्ट वीजा पर जॉब के लिए दुबई भेजकर 80 हजार ले लिया। फिर वापस लाने की गुहार लगाने पर उसकी पत्नी से एक लाख और लिए। आरोप है कि पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास भी किया। असफल होने पर अरोपियों ने पीड़ित को 5000 हजार दिरहम में दुबई में किसी शेख को बेच दिया। दूतावास की मदद से युवक भारत लौटा।
युवक की पत्नी ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर गगहा पुलिस ने झंगहा के सतहवा निवासी पिंटू पांडेय, बांसगांव के रेवड़डीह निवासी राजकुमार यादव व शरीफ शेख पर जालसाजी, रुपये हड़पने, छेड़खानी सहित अन्य आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, युवक की पत्नी ने बताया कि 80 हजार लेकर आरोपियों ने उसके पति को टूरिस्ट वीजा पर 2023 में दुबई भेजा। वहां जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद महिला ने आरोपियों से बात कर बुलाने को कहा। आरोपियों ने उसे 27 अप्रैल 2024 को कौड़ीराम ब्लाॅक पर बुलाया। ब्लाॅक के पीछे ले जाकर एक लाख और मांगे एवं कहा कि रुपये दोगी तब उसे वापस बुलवा देंगे। महिला ने गहने बेचकर रुपये दे दिए। आरोप है कि इस दौरान अकेला पाकर होटल में बुलाकर छेड़खानी की गई व दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बाद में दूतावास की मदद से पति भारत लौटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें