फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थार गाड़ी पर फायरिंग: प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, 4 बाइक सवारों ने चलाई 5 राउंड गोलियां- पुलिस ने दी थी ये सलाह

Sat, 05 Apr 2025 11:47 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

 बेलघाट के बहादुरपुर निवासी प्राॅपर्टी डीलर धीरज प्रताप सिंह शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लाेहिया एन्क्लेव में किराए का घर लेकर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि मां उर्मिला सिंह के साथ शहर स्थित घर आ रहे थे। करीब आठ बजे ग्राम पंचायत समवापुर के पास पहुंचे ही थे कि तभी दो बाइक पर सवार मुंह पर गमछा बांधे चार बदमाश गाड़ी पर गोलियां चलाने लगे।
विज्ञापन
थार पर चली गोलियों के निशान - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे शहर जा रहे प्राॅपर्टी डीलर की गाड़ी (थार) पर चार बाइक सवार बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां गाड़ी के बाहर के हिस्से में जाकर धंस गईं। अंदर बैठे मां-बेटे बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची बेलघाट पुलिस ने छानबीन की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। प्राॅपर्टी डीलर ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। बेलघाट के बहादुरपुर निवासी प्राॅपर्टी डीलर धीरज प्रताप सिंह शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लाेहिया एन्क्लेव में किराए का घर लेकर रहते हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया है कि मां उर्मिला सिंह के साथ शहर स्थित घर आ रहे थे। करीब आठ बजे ग्राम पंचायत समवापुर के पास पहुंचे ही थे कि तभी दो बाइक पर सवार मुंह पर गमछा बांधे चार बदमाश गाड़ी पर गोलियां चलाने लगे। किसी तरह गाड़ी में छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन


गोली से प्राॅपर्टी डीलर की गाड़ी पर पांच जगह गोलियाें के निशान बन गए थे। एक दिन पहले मिली थी धमकी :धीरज ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली बारी करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को गांव के व्यक्ति ने कॉल करके जान से मारने की धमकी दी थी। सूचना बेलघाट पुलिस को भी दी थी। आरोप लगाया कि बेलघाट थानाध्यक्ष ने कहा था कि बचाकर निकला कीजिए, दूसरे दिन मेरे ऊपर हमला ही हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें