फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस चौकी से चंद दूरी पर मिला अधेड़ का जला हुआ शव, बेटों ने किया ये बड़ा खुलासा

Sat, 05 Apr 2025 10:12 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र में शनिवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिला। शव पूरी तरह से जला हुआ था। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है। जहां शव मिला है उसके चंद कदम के फासले पर पुलिस चौकी है।
विज्ञापन
हत्या कर शव फेंका
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसगांव थाना क्षेत्र हरनहीं चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हत्या कर शव को जला दिया गया। पुलिसर चौकी के ठीक बगल में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। शव की पहचान बांसगांव इलाके के निवासी रामशब्द (50) के रूप में हुई।

विज्ञापन


जानकारों ने बताया कि रामशब्द खजनी इलाके में ही एक हॉस्पिटल में साफ सफाई का करते थे। मौके पर पुहंचे तीनों बेटों ने किसी से विवाद या दुश्मनी की बात से इंकार किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस के जिम्मेदार अगर रात की गश्ती और अपनी जिम्मेदारी निभाते तो ऐसी घटना नहीं होती। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें