घटना के बाद बिखरे सामान को व्यवस्थित करते दुकानदार ।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में गोरखनाथ एमपी पॉलिटेक्निक के पास स्थित मां तारा पेंट और इलेक्ट्रिक की दुकान में देर रात आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि यह आग शॉट सर्किट की वजह से लगी है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।