गोरखपुर से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में डोमिनगढ़ और जगतबेला स्टेशन के बीच अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर ड्राइवर ने ट्रेन को जगतबेला स्टेशन पर रोक दिया। अनहोनी की आशंका के चलते लोग हड़बड़ी में डिब्बों से बाहर निकलने लगे।
बताया जा रहा है कि ट्रेन में लगे डीजल जनरेटर सेट से अधिक धुआं निकलने के चलते ऐसी दिक्कत आई। जांच के लिए ट्रेन करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। समस्या के समाधान बाद ट्रेन को जगतबेला स्टेशन से रवाना किया गया।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से प्रतिदिन लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन जगतबेला रेलवे स्टेशन के कुछ दूर पहले पहुंची थी कि अचानक कुछ यात्रियों ने कोच में धुआं भरने की शिकायत की। इससे ट्रेन की बोगी में सवार अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया।
इसे भी पढ़ें: केंद्रीय टीम आज शहर में जांचेगी सफाई की हकीकत, रिपोर्ट से तय होगी रैंकिंग