संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान की चहारदीवारी से सटे जीडीए की जमीन पर कूड़े के ढेर में सोमवार शाम एक बार फिर किसी ने आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कूड़े और झाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया। पिछली बार 11 फरवरी की शाम यहां कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी थी जिससे वन विभाग द्वारा इस जमीन के सटे लगाए गए पौधे जल गए थे। तब प्राधिकरण ने कूड़ा और मलबा डालना प्रतिबंधित करते हुए निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी तैनात किया था।
शाम 5:30 बजे के करीब अचानक आग की लपटें और धुंआ गार्डेनिया हाउसिंग सोसाइटी के लोगों ने देखा। कूड़े के जलने से प्रदूषण, बदबू एवं धुआं से आसपास के आवासीय क्षेत्रों के साथ प्राणि उद्यान के वन्यजीव भी परेशान हुए। इसकी जानकारी प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह को दी गई।