फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हेमंत अपार्टमेंट के इस फ्लैट में लगी आग, जानें कैसे परिवार ने भागकर बचाई जान? ऐसे हुई जानकारी

Tue, 16 Jul 2024 04:48 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

दीवान बाजार स्थित हेमंत अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 207 में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार के लोग बचने के लिए शोर मचाते हुए बाहर भागे और सूचना डायल 112 पर दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने अपार्टमेंट को खाली कराकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगलगी में घर का पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन
फ्लैट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीवान बाजार स्थित हेमंत अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 207 में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार के लोग बचने के लिए शोर मचाते हुए बाहर भागे और सूचना डायल 112 पर दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने अपार्टमेंट को खाली कराकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगलगी में घर का पूरा सामान जल गया।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग में ठेकेदारी करने वाले ज्ञान सागर गुप्ता की चार वर्ष पहले गंभीर बीमारी से मृत्यु हो गई। हेमंत अपार्टमेंट के दूसरे मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 207 में उनकी पत्नी रुपाली अपनी दो बेटियां अनवी व अंशी के साथ रहती हैं।सोमवार की रात में भोजन करके तीनों लोग कमरे में बैठे थे।

इसी दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे में धुंआ भरने पर रुपाली अपनी दोनों बेटियों के साथ शोर मचाते हुए बाहर निकली।आसपास के फ्लैट में रहने वाले परिवार के लोग भी एहतियात के तौर पर नीचे चले आए।फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंची आग की चपेट में पूरा फ्लैट आ चुका था।एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शाहपुर में रेस्टोरेंट में लगी आग
शाहपुर के लोटस मार्केट में द्वितीय तल पर एक रेस्टोरेंट में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। समय से अग्नीशमन दल की टीम पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। वरना आग मार्केट की अन्य दुकानों को अपने चपेट में ले लेती। अग्नीशमन दल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। एक कमरे में रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा था, उसी में थोड़ी सी जगह में उसका किचन भी चल रहा था। आग की वजह पता नहीं चल पाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें