फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, चालक और खलासी जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर हादसा, रामगढ़ताल क्षेत्र में रांग साइड से आए डंपर ने ट्रक को मारी टक्कर
विज्ञापन




ट्रक सवार चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, दो घंटे तक हाईवे पर जाम





गोरखपुर। कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अजवनिया गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई। ट्रक में सवार चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिंदा जले डंपर चालक की पहचान पुरानी बस्ती के धमोरा निवासी सत्येंद्र कुमार (25) और खलासी फतेहपुर जिला निवासी शिवा (20) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही उनके परिवारीजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अजवनिया गांव के पास फोरलेन से सुबह करीब पांच बजे मक्का लदा ट्रक कुशीनगर से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान डस्ट लदा एक डंपर रॉन्ग साइड से आ गया और दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने डंपर को भी अपनी चपेट में ले लिया।



हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हालांकि ट्रक चालक और खलासी ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचा ली। उधर, आग लगने के बाद डंपर चालक और खलासी गाड़ी में ही फंस गए और दोनों जिंदा जल गए।

आग की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने डंपर के अंदर से दोनों के कंकाल बाहर निकाले।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए ट्रक और डंपर को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन




प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई। हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें