फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 24 Sep 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। थाना क्षेत्र के एक गांव की मजदूरी करने वाली महिला की 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के आरोप में युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गीडा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। 10 सितंबर को वह मजदूरी करने गई थी। घर पर उसकी 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। महिला के मुताबिक, बेटी हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भैंसिया निवासी आरोपी श्रीनाथ मौर्य से फोन पर बातचीत करती थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर श्रीनाथ मौर्य पुत्र रामदरश निवासी भैंसहिया, थाना हरपुर बुदहट के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय का कहना है कि किशोरी की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें