फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सक के अपहरण की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, केस दर्ज

Thu, 12 Mar 2020 10:15 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, फॉर्च्यूनर कार से आए थे बदमाश
  • बुधवार सुबह डॉक्टर ने पुलिस को दी सूचना फिर वापस ले ली तहरीर
  • शाम को फिर दी गई तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट इलाके के शंकर नेत्रालय के मालिक और वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक आशुतोष शुक्ला के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे ही डॉक्टर अपहरण की कोशिश की शिकायत लेकर सीसी फुटेज के साथ कैंट पुलिस के पास पहुंचे। हालांकि बाद में तहरीर को भ्रम की स्थिति में दिए जाने की बात कहकर वापस ले ली।
विज्ञापन


पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी इसी बीच बुधवार की रात डॉक्टर ने दोबारा तहरीर भेज दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में मामला आपसी लेनदेन का सामने आया है। आरोपी डॉक्टर का एक करीबी रिश्तेदार है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर आशुतोष का कैंट क्षेत्र में हाईवे पर आंख का अस्पताल है। अस्पताल में ही उनका आवास भी है। मंगलवार को होली के दिन शाम तकरीबन पांच बजे वे अपनी कार से पत्नी और बच्चों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने की तैयारी में थे। अस्पताल के बाहर खड़े होकर वे पत्नी व बच्चों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


उनका चालक कार को बाहर निकाल रहा था। इस बीच अस्पताल के सामने एक-एक कर चार लग्जरी कारें आकर रुकीं। बीच में खड़ी लग्जरी कार में बैठे लोगों ने अस्पताल की तरफ दरवाजा खोल रखा था। इस बीच कार में सवार दो लोग डॉक्टर के पास पहुंचे। एक डॉक्टर का हाथ तो दूसरा उनकी गर्दन पकड़ कर ले जाने लगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के बेटे की है लग्जरी कार

अचानक हुई इस हरकत से डॉक्टर सकते में आ गए। इस बीच दोनों बदमाश उन्हें लेकर फॉर्च्यूनर कार के पास पहुंचे। कार में बैठे युवक ने पूछा - तुम्ही डॉक्टर हो, इस पर उन्होंने सूझबूझ से काम लेते हुए बताया कि वह डॉक्टर नहीं, मरीज हैं, डॉक्टर को दिखाने आए हैं। इस बीच अस्पताल पर तैनात गार्ड की नजर उनपर पड़ गई। वह शोर मचाते हुए उनकी तरफ दौड़ा।

इस पर आरोपित डॉक्टर को छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की यह हरकत कैद हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ कैंट पुलिस को दी। बुधवार को डॉक्टर ने कैंट थाने पहुंच कर घटना की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी। बाद में उन्होंने पुलिस को किसी कार्रवाई से मना कर दिया था। देररात उन्होंने फिर तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें