फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी के लापता होने पर प्राथमिकी दर्ज, मोबाइल की जांच में मिले दो नंबर

Tue, 27 Oct 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर उसकी तलाश में जुटी है। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 20 अक्तूबर को अचानक घर से लापता हो गई। पहले परिवार के लोगों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मां ने बेटी के मोबाइल की जांच की तो उसमें दो अलग-अलग नंबरों पर बातचीत होने की जानकारी मिली।
इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। काफी प्रयास के बाद भी बेटी की जानकारी नहीं मिलने पर महिला रविवार को गुलरिहा थाने पहुंची और पुलिस को लिखित तहरीर दी। मां ने पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि किशोरी के लापता होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मोबाइल पर मिले नंबरों सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें