फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन का एग्रीमेंट कराने के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 17 Jun 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का एग्रीमेंट टू सेल कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर गांव निवासी पंकज कुमार पुत्र श्रीराम ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बैनामा हो चुकी जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर एग्रीमेंट टू सेल कर दिया गया। शिकायत में खोराबार क्षेत्र के छितौना निवासी शंकर निषाद, राम सिंह, रंजीत पासवान और नया गांव निवासी गोरख व ऋषिकेश को आरोपी बताया गया है। आरोप है कि जालसाजों ने सुनियोजित तरीके से कूटरचित अभिलेख तैयार कर एग्रीमेंट कराया।
सीओ कैंट अरुण कुमार एस. ने बताया कि जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब भूमि से जुड़े दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें