फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निर्माणाधीन सड़क को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। थाना क्षेत्र में पंचायत निधि योजना के तहत ग्राम सभा मठियां में निर्माणाधीन सड़क की ईंट की दीवार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने बुधवार शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण कर रही संस्था के सदस्य एम्स थाना क्षेत्र के बेलवा खुद निवासी शिवलाल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में आरोप है कि राकेश सिंह ने अपने दो पुत्रों और पत्नी के साथ मिलकर क्षेत्र पंचायत निधि से बनी दीवार को उखाड़ फेंका। जब शिवलाल मौके पर पहुंचे, तो आरोपितों ने गाली-गलौज के साथ जान-माल की धमकी भी दी।
थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शिवलाल गुप्ता की तहरीर पर राकेश सिंह, उसके दो पुत्रों और पत्नी के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें